Pages

Saturday 3 March 2012

hardoi news


थाना क्षेत्र के ग्राम घुरहा में आम के बाग में कीटनाशक का छिड़काव करते समय पेड़ पर बैठे आधा दर्जन मोर की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बाग में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर मृत मिले 4 मोरों को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को पशु चिकित्सकों की टीम ने मोरों का पोस्टमार्टम कर सभी को गड्ढा खोद कर दफन कर दिया।
बताया जाता है कि ग्राम घुरहा में पूर्व प्रधान विद्या प्रकाश का आम का बाग है। गुरुवार को गांव निवासी प्रेम अपने साथियों के साथ आम के बाग में कीटनाशक का छिड़काव ट्रैक्टर पर कर रहा था। आम के पेड़ों पर आधा दर्जन से अधिक मोर बैठे हुए थे। पेड़ों पर छिड़काव के दौरान मोरों पर भी जहरीली दवा पड़ गयी। इससे कुछ देर बाद एक-एक कर कई मोर पेड़ों से नीचे गिर गये और उनकी मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी।

                                                                
सूचना पाकर देर रात वनकर्मी दिनेश बड़ौला भी मौके पर पहुंच गये और मृत मिले 4 मोरों को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर दिनेश कुमार, डाक्टर रामेंद्र सिंह, डाक्टर अनिल कुमार भास्कर ने संयुक्त रूप से मृत मोरों का पोस्टमार्टम वन कार्यालय में किया। डाक्टरों का कहना है कि मोरों की मौत जहर से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद एक गडढा खोद कर उसमें नमक डाल कर मोरों दफना दिया गया। वन कर्मियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी के विरुद्ध शीघ्र मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
BY- Ashish pandey                                                                                                                     Hardoi News

No comments:

Post a Comment