Pages

Saturday 3 March 2012

hardoi news


स्थानीय पुलिस बल और एसडीएम शाहाबाद जयपाल सिंह ने कस्बे में 2 घरों पर छापा डाल कर 2 दर्जन से अधिक भरे और खाली सिलेंडर बरामद किये। एक घर में सिलेंडर की बड़ी खेप की मौजूदगी की जानकारी होने के चलते बाहर से ताला लगे घर को सील कर दिया। इस मामले में एक को गिरफ्तार भी किया गया है।

                                              
शुक्रवार दोपहर कस्बे के लोहानी मोहल्ले में स्थित 2 मकानों पर एसडीएम शाहाबाद जयपाल सिंह ने छापा डाला, जिसमें बीनू के मकान से 15 सिलेंडर बरामद हुए। साथ ही कटरा बाजार स्थित दुकान से 4 सिलेंडर बरामद हुए। इसी मोहल्ले में डाले गये दूसरे छापे में 8 सिलेंडर बरामद हुए। एसडीएम शाहाबाद का अभियान यही नहीं रुका। बड़ी पिहानी स्थित मोहल्ला कोट में राभा के रहने वाले एक व्यक्ति के मकान पर छापा मारा, लेकिन मकान बाहर से बंद होने के कारण एसडीएम शाहाबाद ने उस मकान को सील कर दिया। इसके बाद मोहल्ला मिश्राना स्थित बुद्धा और रामऔतार के घरों पर भी छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीएम ने छापे के बाद जागरण को बताया कि बरामद सिलेंडर वालों के विरुद्ध स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी।

                                                  
पुलिस और एसडीएम के ताबड़तोड़ पड़े छापों से पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। गैस उपभोक्ता जहां खुश नजर आ रहे थे, वहीं कालाबाजारी करने वाले लोग नजर ही नहीं आ रहे थे।


Ashish pandey

No comments:

Post a Comment